मेड़ता: मेड़ता सिटी पहुंचे राजस्थान हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आर श्री राम ने चारभुजा नाथ व मीरा मंदिर के किए दर्शन
Merta, Nagaur | Aug 10, 2025 राजस्थान उच्च न्यायालय जयपुर के मुख्य न्यायाधीश के.आर श्रीराम आज मेड़ता पहुंचे। हाईकोर्ट के चीफ जज ने चारभुजानाथ एवं मीराबाई मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद यहां जिला एवं सेशन न्यायालय स्थित बार संघ कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाईकोर्ट मुख्य न्यायाधीश श्रीराम का अधिवक्ताओं की ओर से अभिनंदन किया गया।