सुपौल: सिमराही मस्जिद के पास ईद के मेले में राम झूला से गिरकर एक युवक घायल
Supaul, Supaul | Mar 31, 2025 सुपौल जिला के राघोपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राघोपुर करजाइन मुख्य मार्ग सिमराही मस्जिद के समीप ईद पर्व को लेकर लगे मेले में राम झूला पर झूलने गए राघोपुर पंचायत के गद्दी निवासी मोहम्मद शमशुद के 18 वर्षीय पुत्र कुदरत राम झूला से गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया है जिसे परिजनों द्वारा सदर अस्पताल सुपौल उपचार के लिए लाया है जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है