झालरापाटन: रीछवा गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय किसान की हुई मौत
रीछवा गांव में खेत पर कीटनाशक का छिड़काव करते समय एक किसान की मौत हो गई। बकानी पुलिस ने शुक्रवार सुबह किसान के शव का पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि गांव का रहने वाला विष्णु प्रसाद पुत्र बजरंग लाल अपने खेत पर सोयाबीन की फसल में छिड़काव कर रहा था। इस समय उसकी हालत बिगड़ी और बाद में अस्पतालमे मौत हो गई।