निघासन: बलदेव पुरवा गांव निवासी ग्रामीण की कुएं में डूबने से हुई मौत
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन कोतवाली क्षेत्र के बलदेव पुरवा गांव निवासी ग्रामीण रामासरे पुत्र उमराव बीते दिन गांव में ही अपनी बहन के घर गए थे। वापस आते समय अचानक कुएं में रामासरे गिर गए थे। स्थानीय लोगों कड़ी मशक्कत कर ग्रामीण को बाहर निकाला था। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आज पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।