मानिकपुर के गढ़चपा गांव मे आज सोमवार की सुबह 11 बजे प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह बघेल उर्फ मिंटू सिंह के द्वारा ग्रामीणों के साथ वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई गई है।कार्यक्रम मे महाराणा प्रताप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को याद किया गया है।अरुण सिंह बघेल ने कहा कि महाराणा प्रताप देशभक्ति एवं प्रेरणा के स्रोत हैं।