सुकमा: सुकमा में बस्तर लोकसभा प्रत्याशी कवासी लखमा के काफिले की पुलिस ने ली तलाशी
Sukma, Sukma | Mar 25, 2024 लोकसभा निर्वाचन को लेकर प्रशासन सख्त है और सुकमा जिले में सुकमा कलेक्टर हरीश एस के निर्देश पर प्रतिबंधित सामग्रियों के परिवहन पर रोक लगाने लगातार वाहनों की तलाशी ली जा रही है । इस बीच सुकमा के पुलिस लाइन में बस्तर लोकसभा के प्रत्याशी कवासी लखमा के काफिले की भी पुलिस ने तलाशी ली ।