जल जीवन मिशन के तहत बहोरीबंद विकासखंड के ग्राम पाकर में 98 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत नलजल योजना तीन वर्ष बाद भी पूर्ण रूप से चालू नहीं हो सकी। गांव में पानी की भारी किल्लत है और गर्मी से पहले हालात बिगड़ने लगे हैं। ग्रामीणों ने आज गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे आरोप है कि योजना में घटिया पाइपलाइन लगाई गई है कई घरों में पानी बहुत कम आता है,