रघुनाथपुर: रघुनाथपुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर जमीन संबधित तीन मामलों का किया गया निपटारा
रघुनाथपुर प्रखंड के रघुनाथ पुर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर जमीन से संबंधित 3 विवादों का निपटारा किया गया।इस संबंध में रघुनाथ पुर पुलिस द्वारा जानकारी दी गई। बताते चलें कि रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कई जगह से लोगों द्वारा जमीन विवाद निपटारा करने को लेकर आवेदन दिया गया था।