आमेट के बाण्डा गांव में लीकेज पानी की टंकी बनी मुसीबत, ग्रामीण परेशान। राजसमंद जिले की आमेट तहसील के आइड़ाना पंचायत के बाण्डा गांव में नई बनी पानी की टंकी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है। जब से यह टंकी बनी है, इसमें लगातार लीकेज हो रहा है, जिससे हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।