मनोहरथाना: मनोहरथाना पुराना थाना चोक पर बंदर के मधुमक्खियों के छत्तों पर कूदने से भड़कीं मधुमक्खियां, दो बच्चे हुए घायल
मनोहरथाना कस्बे के पुराना थाना चौक में मधुमक्खियों के हमले से हड़कंप मच गया। एक बंदर द्वारा पीपल के पेड़ पर लगे छत्तों पर कूदने के कारण मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और आसपास मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में खेल रहे दो बच्चे घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। इस पेड़ पर मधुमक्खियां के साथ बड़े छत्ते लगे हुए हैं।