जगाधरी: जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर डिपो होल्डरों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
हरियाणा के डिपो होल्डर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, इसके बाद जगाधरी अनाज मंडी गेट के बाहर भी डिपो होल्डर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं । आज इसी उपलक्ष्य में उन्होंने प्रदर्शन किया और जमकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की । डिपो होल्डरो ने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगे सरकार नहीं मानती है ,तब तक उनकी हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी