ग्वालियर गिर्द: जनकगंज स्थित किराने की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर हुआ राख, फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू
जनकगंज में किराना दुकान में लगी आग,लाखों रुपए का सामान राख, दो टैंकर पानी डालकर एक घंटे में किया काबू गुरुवार दोपहर 12:30 बजे मिली जानकारी के मुताबिक गोल पहाड़िया स्थित नवग्रह मंदिर के पास एक किराना की दुकान में दरमियानी रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि कुछ ही मिनटों में दुकान के अंदर रखा लाखों रुपए का माल राख हो गया।