रायबरेली: रायबरेली शहीद स्मारक पर बहराइच में दुर्गा पूजा हत्याकांड को लेकर कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
विगत दिनों दुर्गा पूजा पंडाल मे बहराइच शहर मे एक व्यक्ति की हादसे में मौत हो गई थी। जिसको लेकर पूरे प्रदेश में आक्रोश व्याप्त है। न्याय दिलाने के लिए परशुराम सेना के पदाधिकारियो ने मांग की है। तथा शहर स्थित शहीद स्मारक पर बुधवार शाम कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। तथा उत्तर प्रदेश सरकार से पीड़ित के परिजनों को न्याय देने की मांग की है।