औरंगाबाद: देव मदनपुर के बीच पेमा गांव के समीप हाइवा और ऑटो की टक्कर में ऑटो सवार युवक की दर्दनाक मौत, दो घायल
औरंगाबाद में हाइवा और ऑटो के बीच जोरदार हो गई। जिसमें ऑटो सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार की रात 9 बजे मदनपुर थाना क्षेत्र के देव - मदनपुर एसएच 101 में पेमा गांव समीप की है। मृतक की पहचान रफीगंज थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी लालमोहन राम के पुत्र 22 वर्षीय रंजीत कुमार के रूप में की गई।