अरवल: उसरी में महायज्ञ को लेकर निकाली गई कलश यात्रा
Arwal, Arwal | May 28, 2025 उसरी गांव में महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश रखकर पारंपरिक वेशभूषा में श्रद्धा और भक्ति के साथ यात्रा में शामिल हुईं। यात्रा गांव के मुख्य मंदिर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होती हुई यज्ञ स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। पूरा वातावरण भक्ति और धार्मिक गीतों से गुजरा रहा