बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र में व्हीलचेयर पर कैंसर पीड़ित,पहले पीटा,फिर लिखाया छेड़छाड़ का फर्जी मुकदमा, एसएसपी से शिकायत
दबंगों ने एक कैंसर पीड़ित के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। उसके कैंसर वाले स्थान पर घाव और बड़ा हो गया। जब उसको बचाने के लिए घर की महिलाएं आईं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर छेडखानी की। पुलिस अधिकारियों से शिकायत के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। गुरुवार फिर कैंसर पीड़ित अपने परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस शिकायत लेकर पहुंचा।