अल्लीपुर निवासी देवकांत उर्फ देव कुमार, उनके भतीजे श्याम सुंदर उर्फ बॉबी और बघाइन निवासी शुभम कुमार की मौत हो गई। शादी समारोह से लौटते समय उनकी बाइक पेड़ से टकरा गई। घायल दोनों युवकों को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बुधवार शाम को नम आंखों के बीच तीनों का अंतिम संस्कार हुआ।