त्योंथर: सोहागी घाटी में पहाड़ से टकराया ट्रक, 1 की मौत, 2 घायल, इलाके में फिर हुआ हादसा
Teonthar, Rewa | Aug 4, 2025 मौत की घाटी कहे जाने वाली सोहागी पहाड़ ने एक बार फिर एक जान ली है आपको दे आइशर कंपनी का ट्रक अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराया है इस घटना में एक की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दो घायल है घायलों का इलाज जारी है आज दिनांक 4 अगस्त 2025 के सुबह तकरीबन 9:00 बजे की घटना बताई जा रही है घायलों को पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर उनका इलाज जारी है।