हिलसा: परवलपुर गांव से ईद मिलाद उन नबी को लेकर निकला जुलूस, हिलसा थाना पुलिस रही मुस्तैद
Hilsa, Nalanda | Sep 16, 2024 सोमवार को हिलसा थाना क्षेत्र के परवलपुर गांव के मस्जिद के प्रांगण से ईद मिलाद उन नबी को लेकर जुलूस निकाला गया जो की शहर के चौक चौराहे से होते मियां बिगहा गांव के कब्रिस्तान तक पहुंचा। उसके बाद वापस परवलपुर मस्दिज मे लौट गया। मस्जिद के अध्यक्ष मोहम्मद जलील शम्स एवं मस्जिद के इमाम मोहम्मद हामिद रजा ने बताया कि नबी पाक के जयंती के मौके पर भव्य जुलूस निकाला गया।