मुज़फ्फरनगर: संधावली कट बना मौत का मोड़: ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की भीषण भिड़ंत, ट्रैक्टर चालक समेत 2 की मौत, एक गंभीर घायल
मंसूरपुर थाना क्षेत्र के संधावली कट पर बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में नितिन और ट्रैक्टर चालक सुहैल शामिल हैं। घायल प्रवीण को अस्पताल में भर्ती कर हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है