रामपुर: जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का किया आयोजन 70000 से अधिक केस निपटेंगे -जिला जज
Rampur, Rampur | Sep 14, 2024 रामपुर जिला न्यायालय परिसर में जिला जज सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया। मीडिया से मुखातिब होकर जिला जज ने कहा आज 70000 से अधिक मुकदमों का निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से किया जाएगा । आपसी सहमति से सभी मुकदमे लक्ष्य के अकॉर्डिंग आज लोक अदालत में लगाए हैं, उन मुकद्दमों को आपसी सहमति के माध्यम से खत्म किया जाएगा।