रनियां: रनिया प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर खूंटी उपायुक्त ने की बैठक
Rania, Khunti | Apr 16, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में रनिया प्रखंड मुख्यालय में लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में मुख्य रूप से पुलिस अधीक्षक खूंटी,उप विकास आयुक्त खूंटी, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।