एगारकुंड: चिरकुंडा के लक्ष्मी नारायण कॉम्प्लेक्स में लगी आग, स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाया
चिरकुंडा नेहरु रोड स्थित लक्ष्मी नारायण कॉम्प्लेक्स के बिजली घर में बुधवार की सुबह अचानक आग लगने से पूरे अपार्टमेंट में अफरा-तफरी मच गई। वहीं स्थानीय लोगों की सजगता से जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया। जिससे एक बड़ी घटना होने से बच गया। जानकारी हो कि बुधवार की सुबह में लक्ष्मी नारायण कॉम्प्लेक्स में अचानक शॉर्ट सर्किट से बिजली घर के मीटर में आग लग गई।