रनियां: रनिया के गड़सीदम गांव में हाथी ने चार घरों को किया क्षतिग्रस्त
Rania, Khunti | Apr 8, 2024 रनिया प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत गड़सीदम गांव में रविवार रात को एक विशालकाय गजराज ने विचरण करने के दरमियान अपनी भूख मिटाने के लिए उत्पात मचाते हुए एक ही रात में चार घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन में गड़सीदम निवासी लालधर दास, जितपाल दहंगा, डिंम्बु दहंगा, मार्ग्रेट पूर्ति के मकानों को तोड़ कर घर मे रखे अनाज को अपना निवाला बनाया ।