मंदसौर: दलोदा हाईवे पर आष्टा से नीमच जा रहे ट्रक में लगी आग, कुछ ही देर में राख हो गया, ड्राइवर और क्लीनर बाल-बाल बचे
आष्टा से नीमच सोयाबीन भरकर ट्रक जा रहा था इसी दौरान दलोदा हाईवे पर डीजल टैंक के यहां धुआं निकला तो ड्राइवर ने रोड किनारे ट्रक को खड़ा किया और देखते ही देखते ट्रक में आग लग गई,दलोदा में फायर फाइटर नहीं होने के कारण ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया,मंदसौर और नगरी से फायरफाइटर पहुंची उसके बाद आग पर काबू पाया गया,