केकड़ी: अवैध खनन के विरुद्ध जारी अभियान की केकड़ी कलेक्टर कक्ष में समीक्षा बैठक हुई आयोजित,जिला स्तरीय अधिकारी रहे मौजूद
Kekri, Ajmer | Jan 24, 2024 जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने कलेक्टर कक्ष में अधिकारियों की बैठक लेते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार का ध्येय अवैध खनन गतिविधियों को समूल नष्ट करना है और इसके लिए अधिकारियों को अवैध गतिविधियों के मूल स्रोत पर प्रहार करना होगा ताकि अवैध गतिविधियों पर स्थाई रोक लग सके,बैठक में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्व में की गई कार्यवाही से अवगत कराया गया