मड़ियाहू: भारी बारिश से पठानपुरवा बस्ती में ढहा कच्चा मकान, घरेलू सामान और राशन मलबे में दबा
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के पठानपुरवा बस्ती में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज बारिश के कारण एक कच्चा मकान धराशायी हो गया। यह मकान वकील खान का था, जो एक अत्यंत गरीब परिवार से हैं। हादसे में मकान का पूरा हिस्सा गिर गया, लेकिन सौभाग्य से उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था।