बासोदा: बासौदा के ग्राम थनवाय में मोटरसाइकिल चालक ने 4 साल की बच्ची को टक्कर मारी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
बासौदा के ग्राम थनवाय में मोटरसाइकिल चालक ने एक 4 साल की बच्ची को टक्कर मार दी जिससे बच्ची को चोटे आई है बच्ची के परिजनों की शिकायत पर बासौदा देहात थाना पुलिस ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है घटना 30 नवंबर दोपहर करीब 12:00 की बताई जा रही है