लोहरदगा: ब्लाक मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना में चाचा-भतीजा घायल
लोहरदगा: सदर थाना क्षेत्र में ब्लाक मोड़ के समीप शनिवार देर रात अनियंत्रित बाइक से गिर कर चाचा- भतीजा चोटिल हो गए जिन्हें स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।जानकारी अनुसार दोनो बाइक पर सवार हो मेहमानी से अपने घर कुडू के हनहट रानी टोंगरी जा रहे थे तब घटना घटी! हनहट रानी टोंगरी चाचा विजय उरांव और भतीजा अरुण उरांव को गंभीर चोटें आई है।