उज्जैन शहर: कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने प्रशासनिक संकुल भवन में की राजस्व महा अभियान की विस्तृत समीक्षा
राजस्व महाअभियान का वास्तविक रूप से जन सामान्य को लाभ मिले। पूरी गंभीरता से उनके समस्याओं का समाधान किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने मंगलवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में सभी राजस्व अधिकारियों को दिए। बैठक में कलेक्टर सिंह ने राजस्व महाअभियान की प्रगति की तहसीलवार विस्तृत समीक्षा की।