सिरोंज: सिरोंज में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन होगा
Sironj, Vidisha | Aug 15, 2025 विधायक उमाकान्त शर्मा के प्रयासों से सिरोंज में राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 8 सितंबर से 12 सितंबर तक किया जाएगा। इस प्रतियोगिता के आयोजन के लिए विधायक शर्मा ने स्कूल शिक्षा मंत्री से अनुरोध किया था, जिसके परिणामस्वरूप संयुक्त संचालक लोक शिक्षण मध्यप्रदेश ने इसे राज्य स्तरीय कैलेंडर वर्ष 2025-26 में शामिल किया है। इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल