दौसा: 'बेटी ओलंपियाड' का समापन 27 सितम्बर को होगा, बेजूपाड़ा और सिकराय पहुंचे कबड्डी के फाइनल में
Dausa, Dausa | Sep 26, 2025 यहां राजकीय आनंद शर्मा बालिका विद्यालय में चल रहे 'बेटी ओलंपियाड' का समापन शनिवार को होगा। कबड्डी का फाइनल मैच बैजूपाड़ा व सिकराय के मध्य खेला जाएगा तथा वॉलीबॉल का फाइनल मैच नांगल व बांदीकुई के मध्य होगा। महिला एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक युगल किशोर मीणा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि समापन समझ में विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।