बरियारपुर: बारिश और आंधी ने मचाई तबाही, सैकड़ों एकड़ मक्का की फसल बर्बाद हुई
शुक्रवार को 4:00 सुबह अचानक से आई आंधी बारिश ने सैकड़ो एकड़ मक्का का फसल किया बर्बाद किसान का बुरा हाल। बरियारपुर प्रखंड के हरीनामर पंचायत के किसान जयकुमार वार्ड सदस्य, मनीष पटेल राजेंद्र पटेल बालेश्वर पटेल महेश्वर द्वारा बताया गया कि आंधी बारिश ने हमारी खुशी छीन ली। बे मौसम आंधी बारिश आने से हम लोगों के खेत में लगे मक्के का फसल बुरी तरह से बर्बाद हो गया।