मांडल हाइवे पर खाटूश्याम मंदिर से दर्शन कर इंदौर लौट रही बाईक सवार दंपति को गुरुवार शाम करीब 6 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाईक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गई।घायल दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां घायल महिला की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।