मथुरा: प्राचीन राधा दामोदर मंदिर में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव, भक्तों ने 56 भोग के दर्शन कर आनंदित हुए
वृंदावन में शनिवार को गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव की धूम रही। सत्प देवालयों में शुमार प्राचीन श्रीराधा दामोदर मंदिर में यह उत्सव अन्नकूट महोत्सव के रूप में मनाया गया। सेवायत गोस्वामियों द्वारा मंदिर में स्थापित श्रीगिर्राज शिला को दिव्य रूप से सजाने के साथ चावल से निर्मित गोवर्धन पर्वत व उसके समक्ष 56 प्रकार के भोग सजाए गए। दर्शन कर भक्त धन्य हो गए।