छिबरामऊ: खाना खाकर वापस लौट रहे युवक को पापा होटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के NH-34 पर खाना खाकर वापस लौट रहे युवक को पापा होटल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।