समस्तीपुर: बिशनपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, पुलिस शिनाख्त में जुटी
समस्तीपुर जिला के बिशनपुर चौक के पास सड़क दुर्घटना में दो युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवक को समस्तीपुर सदर अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने मृत बताया। स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक तेज गति में जा रहा था इसी दौरान एक्सीडेंट हो गया।यातायात थाना अध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि घायल की पहचान की जा रही है।