जिला प्रशासन द्वारा कला संस्कृति एवं युवा विभाग के तत्वाधान में दाउदनगर के सोन नदी कालीघाट पर बुधवार को 12:30 बजे मकर संक्रांति महोत्सव का आयोजन किया गया। उद्घाटन काराकाट सांसद राजाराम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और ओबरा विधायक डॉ प्रकाश चंद्र ने बैलून व पतंग उड़ाकर किया।रस्साकस्सी, मेहंदी रंगोली कबड्डी सहित अन्य प्रतियोगिताएं,सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित की गई।