सारंगपुर: NH-52 पर मऊ के पास ब्रेक फेल होने के कारण आगे जा रहे ट्रक से टकराया कंटेनर, घायल चालक की उपचार के दौरान हुई मौत
इंदौर से गुना की और जा रहा कंटेनर के ब्रेक फेल होने से एन एच 52 हाईवे मऊ के पास आगे जा रहे ट्रक से जा टकराया। कंटेनर ट्रक से जा टकराने से कंटेनर चालक सुरेंद्र कुमार गंभीर घायल हो गया जिसे एंबुलेंस से सिविल अस्पताल सारंगपुर लाया। सिविल अस्पताल में कंटेनर चालक सुरेंद्र कुमार की उपचार के दौरान मौत हो गई।