आगरा: पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का हुआ आयोजन, 9 जोड़े मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को हुए राजी
Agra, Agra | Sep 15, 2024 पुलिस आयुक्त के निर्देशानुसार पुलिस लाइन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया जाता है, जिसमें परिवार आपसी मतभेद एवं विवादों के चलते दूर हो जाते हैं, जिसमें कुशल काउंसलर के द्वारा काउंसलिंग की जाती है, नियत तिथि पर 30 जोड़े उपस्थित हुए, जिनमें से 9 जोड़े मतभेद भुलाकर एक साथ रहने को राजी हुए।