सिलवानी: साईंखेड़ा में विराट राम कथा का विश्राम दिवस, 11 कुंडीय यज्ञ की हुई पूर्णाहुति
सिलवानी अंचल के ग्राम साईंखेड़ा में आयोजित विराट श्रीराम कथा एवं 11 कुंडीय महायज्ञ का विश्राम दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ। विशाल धर्मसभा में जगतगुरु श्री रामस्वरूपाचार्य महाराज ने भक्ति, संत-महिमा और वैराग्य का दिव्य संदेश दिया।