बेलहर बाजार के ब्लाॅक रोड स्थित विरेंद्र भगत के दुकान व मकान में रविवार एवं सोमवार की दरमियानी रात को आग लग गयी। जिसमें 15 हजार नगदी सहित दो लाख की संपत्ति जलकर राख हो गयी। घटना को लेकर सोमवार सुबह करीब दस बजे पीड़ित द्वारा अंचलाधिकारी से क्षतिपूर्ति की गुहार लगाया गया है। साथ ही थाना में सन्हा दर्ज करने के लिए आवेदन दिया गया है।