मीनापुर: मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगा सागर पुल के समीप मोबाइल व पैसा छीनने का मामला प्रकाश में आया है ।
मीनापुर थाना क्षेत्र के गंगा सागर पुल के समीप मोबाइल व पैसा छीनने का मामला प्रकाश में आया है । गांगी छपरा के अजय सिंह ने बताया की गुरुवार के दोपहर में मेरा बेटा प्रियांसु कुमार बाइक से मुजफ्फरपुर से घर लौट रहा था की गंगा सागर पुल के समीप बाइक सवार दो बदमाश ने गाड़ी रोक कर 2 मोबाइल व पैसा छीन लिया । थाना में लिखित आवेदन दिया है।