लाडपुरा: सुभाष नगर में सांडों की लड़ाई में बुजुर्ग व्यक्ति घायल, इलाज के दौरान हुई मौत, सीसीटीवी फुटेज वायरल
Ladpura, Kota | Jun 2, 2025 शहर के सुभाष नगर इलाके में में दो सांडों की लड़ाई का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जो कि सोशल मीडिया पर सोमवार सुबह 11 बजे जमकर वायरल हो रहा है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 2 सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग चपेट में होकर घायल हो जाता है जिसकी इलाज के दोरान मौत हो गयी। कोटा शहर में मुख्य सड़क पर आवारा जानवरो की भरमार है जिसके चलते आये दिन दुर्घटना होती है