गुलाबगंज: नर्मदा से जल भरने के लिए ग्यारसपुर से रवाना हुए कांवड़िये
ग्यारसपुर में लगातार 10 वर्षों से मानसरोवर कावड़ यात्रा निकली जा रही है सावन के पवित्र माह में यात्रा प्रतिवर्ष निकली जाती है । इस वर्ष, 120 कावड़ियों का जत्था मां नर्मदा जल भरने के लिए बोरास घाट की ओर रवाना हुआ जिसमें ग्यारसपुर के सभी श्रद्धालु ग्रामीणों के द्वारा धूमधाम से तिलक लगाकर सभी कावड़ियों को रवाना किया |