मुज़फ्फरनगर: चरथावल में तेंदुए का आतंक, खेतों में मिले पंजों के निशान, किसानों में दहशत, ड्रोन से चल रही निगरानी
मुज़फ्फरनगर के चरथावल ब्लॉक में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में हैं।बिरालसी,रोनी हरजीपुर और आसपास के गांवों में तेंदुए के देखे जाने और खेतों में पंजों के निशान मिलने से किसान अकेले खेतों में जाने से बच रहे हैं।वन विभाग की निष्क्रियता से नाराज़ किसानों ने काला प्रधान चौकड़ा और सतीश भारद्वाज के नेतृत्व में ड्रोन की मदद से जंगलों में कॉम्बिंग अभियान चलाया