लाडपुरा: केशवपुरा फ्लाईओवर पर देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला
Ladpura, Kota | Mar 3, 2025 केशवपुरा फ्लाईओवर पर रविवार व सोमवार की मध्यरात 12 बजे को हादसा हो गया,, तेज रफ्तार एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर झुक गई। गनीमत रही कि कार डिवाइड से झुक गई और सड़क पर ही टिक गई।जिसके कारण बड़ा हादसा टल गया, बताया जा रहा है कि देर रात दादाबाड़ी की तरफ से एक कार महावीरनगर की और जा रही थी,केशवपुर फ्लाईओवर पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।