धोद इलाके में गुरुवार को पेंथर की मूवमेंट सामने आई है। गुरुवार शाम 7:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार लोसल रोड पर स्थित अंबेडकर छात्रावास के छात्रों ने पैंथर को दीवार पर बैठे हुए देखा इसके बाद उन्होंने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने पदमार्क के आधार पर वन विभाग की टीम को भी मामले की जानकारी दी।