मथुरा: डंपर की टक्कर से घायल बाइक सवार की उपचार के दौरान हुई मौत
सड़क निर्माण में जुटे डंपर की टक्कर से गंभीर घायल बाइक सवार की शुक्रवार को उपचार के दौरान मौत हो गई मृतक हिंदुस्तान इंजीनियरिंग कॉलेज में सुरक्षा सुपरवाइजर के रूप में तैनात था वर्तमान में फरह से प्रखम होते हुए गोवर्धन मार्ग का काम चल रहा है जहां कंपनी के डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी घायल को भरतपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई