रायबरेली: रायबरेली एसपी अभिषेक अग्रवाल का हुआ तबादला, डॉक्टर यशवीर सिंह संभालेंगे रायबरेली की कानून व्यवस्था
रायबरेली वासियो को नए पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर के आने के साथ ही, न्याय पाने की नई किरण दिखाई पड़ी है। रायबरेली में रहे पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल के रहते कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी थी। बेगुनाह जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा रहे थे। चोरी, लूट, छेड़खानी, बलात्कार जैसी घटनाएं ताबड़तोड़ बढ़ते क्रम में दिखाई पड़ रही थी। तबादले से न्याय की उम्मीद बढ़ गई है।